खनन क्षेत्रों में प्रशासन की निगाह
संवाद सहयोगी, खटीमा : अवैध खनन को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। प्रशासन ने अब खनन क्ष
संवाद सहयोगी, खटीमा : अवैध खनन को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। प्रशासन ने अब खनन क्षेत्रों में मुखबिर लगा दिए हैं, जिससे अवैध खनन करने वाले मौके पर ही धर लिए जाए। इस कार्रवाई की भनक से क्षेत्र के अवैध मिट्टी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सीमांत क्षेत्र खटीमा में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। उपजाऊ भूमि को कारोबारियों ने नष्ट कर दिया। खनन से खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में गड्ढे तालाबों में तब्दील हो जाते हैं। जो धीरे-धीरे आसपास के खेतों को काट देते हैं। खनन को रोकने के लिए प्रशासन कई बार छापा मार अभियान चलाया। हर बार प्रशासन को अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी मशीन व टै्रक्टर चलते पाए गए हैं। प्रशासन ने अब तक एक दर्जन से अधिक टै्रक्टर ट्रॉलियों को सीज भी कर जुर्माना वसूला है, लेकिन उसके बाद भी अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि खनन क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया है। वहां मुखबिर लगा दिए हैं। जिससे खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।