शक के घेरे में आया खनन का तौल कांटा
जागरण संवाददाता, सितारगंज: खनन शुरू होते ही खनन तौल केंद्र शक के घेरे में आ गए हैं
जागरण संवाददाता, सितारगंज: खनन शुरू होते ही खनन तौल केंद्र शक के घेरे में आ गए हैं। घटतौली की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ उकरौली के उपखनिज तौल कांटे पर छापा मारा। जिसके बाद उन्होंने बाट-माप की जांच के निर्देश दिए हैं।
घटतौली की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम विनोद कुमार ने गुरुवार को उकरौली खनन क्षेत्र में लगे तौल कांटे का निरीक्षण किया। कांटे पर प्रशासन को घटतौली का शक है। जिस वजह से तौल कांटे के बाट-माप की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद एसडीएम ने नदी में संचालित हो रहे खनन पट्टे का निरीक्षण किया। खनन में लगे वाहनों व रायल्टी की जानकारी ली। उकरौली में कुछ दिन पहले उपखनिज का पट्टा संचालित किया जा रहा है। साधुनगर खनन क्षेत्र में भी उपखनिज की निकासी हो रही है। इस बार प्रशासन ने ओवरलोड खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही खनन वाहनों की इंट्री, निकासी का समय निर्धारित कर दिया है। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक रामअवतार आदि मौजूद थे।