टेंपो का ब्रेक फेल, बस से टकराया, आठ घायल
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ब्रेक फेल होने से ओवरलोडेड टेंपो दिनेशपुर तिराहे के पास
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ब्रेक फेल होने से ओवरलोडेड टेंपो दिनेशपुर तिराहे के पास बस से टकरा गया। इससे टेंपो सवार आठ महिला सिडकुल कर्मी घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिनेशपुर थाना क्षेत्र की कई महिलाएं और पुरुष सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। बुधवार सुबह दिनेशपुर से एक टेंपो रुद्रपुर की ओर आ रहा था। टेंपो में करीब आठ महिला सिडकुल कर्मी थीं। बताया जा रहा है कि नैनीताल रोड पर दिनेशपुर तिराहे के पास आते ही ओवरलोड टेंपो का ब्रेक फेल हो गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। बस से कराने के बाद टेंपो सवार महिलाएं सड़क पर इधर-उधर गिर गई। हादसे में दिनेशपुर के वार्ड नंबर एक निवासी रानी पत्नी सुभाष सागर, दीपिका पत्नी गोपाल, वार्ड सात निवासी पूर्णिमा पुत्री जगन्नाथ, सीमा पत्नी साधन, रंजीता पत्नी सत्यजीत, वंदना पुत्री प्रफुल्ल मंडल, सोनाली व कोयला घायल हो गई। यह देख आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। लोगों ने घायल महिलाओं और युवतियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।