Move to Jagran APP

वृद्धाश्रम की बत्ती गुल, 8 वृद्ध जिला अस्पताल कराए शिफ्ट

वृद्धाश्रम की बिजली गुल होने के कारण हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन प्रशासन सतर्क हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 12:22 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 12:22 AM (IST)
वृद्धाश्रम की बत्ती गुल, 8 वृद्ध जिला अस्पताल कराए शिफ्ट
वृद्धाश्रम की बत्ती गुल, 8 वृद्ध जिला अस्पताल कराए शिफ्ट

रुद्रपुर : वृद्धाश्रम की बिजली गुल होने के कारण हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन प्रशासन हरकत में आया, और आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से 8 वृद्ध पुरुष व महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

शक्ति विहार स्थित वृद्धाश्रम संचालिका व मकान मालिक के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मकान मालिक ने जहा आश्रम संचालिका पर फर्जी अनुबंध बनाकर वृद्धाश्रम चलाने का आरोप लगाया था, वहीं संचालिका ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष जिलाधिकारी के यहा पहुंच गए थे। इसके साथ ही वृद्ध आश्रम पर 50 हजार से ऊपर का बिजली का बिल बकाया था। ऊर्जा निगम द्वारा मंगलवार शाम वृद्धाश्रम की बिजली काट दिए जाने का कारण वहा अंधेरा छा गया। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी में वृद्धों को रहने को मजबूर होना पड़ा। देर रात लगभग 11 बजे जिला प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से 8 वृद्ध जिसमें लॉरेंस वाल्टर मेसी, भगवान देवी, राधेश्याम, बेबी, लाली, तिवाली, कल्याण राय सहित एक मूक बधिर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अचानक अस्पताल में पहुंचे 8 वृद्ध भर्ती कराने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आ गया।

जिला अस्पताल के मैनेजर डॉक्टर अजयवीर सिंह अस्पताल पहुंच गए। उनकी देखरेख में वृद्धों को अस्पताल का स्पेशल वार्ड खुलवा भर्ती कराया गया। सभी वृद्धों की हालत सही बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा एहतियातन यह कदम उठाया गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए वृद्धों को बुधवार सुबह जिला प्रशासन द्वारा अन्यत्र शिफ्ट कराने की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.