विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी प्रमाण पत्र मामलाः तहसीलदार की जांच में अनियमितता की पुष्टि, स्पष्टीकरण असंतोषजनक मिलने पर एसडीएम ने की कार्रवाई

By Jeevan SinghEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 26 Sep 2026 07:16 PM (IST)

यह इमेज एआई से बनाई गई है

यह इमेज एआई से बनाई गई है

संवाद सहयोगी, जागरण बाजपुर। तहसील बाजपुर में कूटरचित अभिलेखों के आधार पर स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में उप जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र विराहा के राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल/पटवारी) मोहम्मद अजमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

तहसीलदार की 24 सितंबर 2026 को प्रस्तुत जांच आख्या में प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक से 23 सितंबर को स्पष्टीकरण मांगा गया था।

स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उप जिलाधिकारी बाजपुर ने निलंबन की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उत्तराखंड राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली-2025 के तहत की गई है। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज प्रवेश में फर्जी एससी-ओबीसी दस्तावेज: बाजपुर में पांच गिरफ्तार, जांच जारी