बाबा दर्शन सिंह की याद में निकला नगर कीर्तन
बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में सिख समुदाय के जत्थों ने उनकी याद में रविवार को काशीपुर के अजीतपुर से नगर कीर्तन का आयोजन किया।
जासं, काशीपुर : बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में सिख समुदाय के जत्थों ने उनकी याद में काशीपुर के अजीतपुर से प्रात: नौ बजे नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन का शुभारंभ अजीतपुर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा गुरुदेव सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर कीर्तन में बड़ी तादाद में लोग ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों में सवार होकर शामिल हुए। कीर्तन काशीपुर के मंडी समिति स्थित सरवर खेड़ा पहुंचा। जहां पर नगर कीर्तन का स्वागत ढेला पुल स्थित गुरुद्वारे के ज्ञानी सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह, परमिदर सिंह, गुरबीर सिंह, परमवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, साहिब सिंह आदि ने किया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ढेला पुल पर नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
नगर कीर्तन के संबंध में जानकारी देते हुए अजीतपुर गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा गुरुदेव सिंह ने बताया कि यह आयोजन 15 वर्ष पूर्व गुरु गोविद सिंह के प्रकाश उत्सव से शुरू किया गया। तब से प्रत्येक वर्ष बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में नगर कीर्तन अजीतपुर गुरुद्वारे से शुरू होकर काशीपुर होते हुए जसपुर के पतरामपुर गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होता है। उन्होंने बताया नगर कीर्तन में उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से बड़ी तादाद में उनके चाहने वाले शामिल होते हैं।
--------------
जसपुर में नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत
संसू, जसपुर : नगर कीर्तन का सिख समुदाय सहित राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रविवार को ग्राम अजीतपुर गुरुद्वारा साहिब से बाबा दर्शन सिंह कुली वालों की स्मृति में नगर कीर्तन का शुभारंभ बाबा गुरदेव सिंह की अगुवाई में किया गया। पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन काशीपुर होते हुए कुंडा चौराहा, हल्दुआ साहू, गोविदपुर, कलियावाला चौराहे के बाद जसपुर पहुंचा। इस दौरान बाबा गुरदेव सिंह और पंच प्यारों को सरोपे भेंट किए गए। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा व कांग्रेस तथा समदर्शी सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने टेंट लगाकर सिख संगत को जलपान कराया। इस दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिघल, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. एमपी सिंह, सुधीर बिश्नोई , डा. सुदेश कुमार, विनोद प्रजापति, मोहम्मद यामीन, अंकुर सक्सेना, अभिषेक कुमार, सरवन सिद्धू , महेंद्र सिंह, भीष्म सिंह, नईम पधान, डा. शुभ चंद्र आदि उपस्थित रहे।