गदरपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ महापंचायत की तैयारी में किसान
गदरपुर में एक मार्च को रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान एकजुट।
जागरण टीम, गदरपुर/जसपुर/शक्तिफार्म: एक मार्च को रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्र का रुख किया। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
रविवार को तराई किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सलविदर कलसी के नेतृत्व में किसान ग्राम धौलपुर पहुंचे। गुरुद्वारे में हुई बैठक में एक मार्च को रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ। कलसी ने कहा महापंचायत को संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के अलावा अन्य कई नेता संबोधित करेंगे। किसान नेता जनरल सिंह काली ने किसानों को आह्वान किया कि एक किसान अपने साथ 10 किसानों को लेकर आएं। घर-घर जाकर किसानों को महापंचायत में शरीक होने के लिए कहें। इस दौरान करीब 12 गांव में किसान नेताओं ने किसानों से संपर्क किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवतार सिंह चावला, हरनाम सिंह, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, मनजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, अजीत सिंह, संजीव बाबा, दलजीत सिंह, विक्रम सिंह, नवजोत सिंह आदि मौजूद थे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी आज निकालेंगे पदयात्रा
जसपुर : कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे उनके कार्यालय पर एकत्र होंगे और उसके बाद नगर के मुख्य मार्गो पर महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कांग्रेसियों ने नगर कार्यकारिणी का किया विस्तार
शक्तिफार्म: कांग्रेस पार्टी की बैठक में शक्तिफार्म नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। विधानसभा प्रभारी परिमल राय व पूर्व विधायक नारायण पाल ने नए पदाधिकारियों को मनोनय पत्र सौंपा। इसमें हरिपद को प्रभारी, मुकेश रावत महासचिव, संजीत मंडल, गोपाल मंडल सचिव, दीपक दास, नारायण मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह उपाध्यक्ष, मधु मल्लिक संगठन सचिव, असीम हालदार सहसंगठन सचिव, अमित मल्लिक, अर्जुन विश्वास मीडिया प्रभारी, राम मित्र, सुनील दास, नृपेन सरकार संरक्षक, प्रदीप मजूमदार, संतोष विश्वास को सदस्य बनाया गया। नगर में आयोजित कांग्रेस पार्टी की एक कार्यक्रम में मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनय पत्र दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के साथ साथ आम लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कहा। प्रताप भाजपा की जन विरोधी नीति, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता को अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। इस दौरान आठ लोग पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष उत्तम अचार्य, दिलीप अधिकारी, रमेश राय, रिपुसूदन मंडल, भगवान पांडे, सुमिदर यादव आदि मौजूद थे।