श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की खुशी के साथ बाजपुर को बचाने की चिंता
प्रभु श्रीराम का तिलक व आरती कर कांग्रेस नेत्री सुनीता टम्टा बाजवा ने प्रभु श्रीराम की आरती की।
संस, बाजपुर : प्रभु श्रीराम का तिलक व आरती कर कांग्रेस नेत्री सुनीता टम्टा बाजवा ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के सामने थाती कलशों के साथ सांकेतिक उपवास किया। श्रीराम जन्मभूमि पूजन के ऐतिहासिक व बाजपुर बचाओ मुहिम के 66वें दिन बुधवार को मुहिम से जुड़े लोगों ने यहां भगवान श्रीराम का तिलक आरती कर हर्ष व्यक्त किया। वहीं बाजपुर के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों परिवारों पर लटक रही बर्बादी की तलवार पर भी चितन किया गया। सुनीता ने कहा कि आज पूरे देश के लिए हर्ष व गर्व का दिन है और हम सब आज प्रभु श्रीरामजी की जन्मभूमि पूजन के ऐतिहासिक क्षणों में शामिल हैं, लेकिन बाजपुर के हजारों परिवार आज एक बार फिर सरकार के तानाशाही रवैये के चलते जारी किए गए नोटिसों से उदास और मायूस हुए हैं जिससे लोगों को भोजन भी अच्छा नहीं लग रहा होगा। मुहिम के सदस्यों राकेश चौहान, खेम सिंह राणा, सुनील पाठक, प्रिसदास, राजकिशोर सिंह आदि ने भी पूजा-अर्चना कर बाजपुर के लिए सब कुछ सुखद हो इसकी प्रार्थना प्रभु श्रीराम से की।