Move to Jagran APP

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

खटीमा में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पालिकाध्यक्ष पर कर्मियों का वेतन रोकने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:57 PM (IST)
कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद सहयोगी, खटीमा: कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पालिकाध्यक्ष पर कर्मियों का वेतन रोकने का आरोप लगाया है। वेतन रुकने से कर्मचारियों के सामने भारी आर्थिक तंगी है। जल्द वेतन न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

नगर पालिका सभागार में संयुक्त मोर्चा के संयोजक संतोष गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा पालिका कर्मियों का दो माह, आउटसोर्सिग कर्मियों का छह माह एवं सफाई कर्मचारियों का एक माह का वेतन जानबूझ कर रोका गया है। समय पर वेतन न मिलने पर कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गई है। मोर्चा के संयोजक गौरव ने कहा कि इस संबंध में गुरुवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट से मुलाकात कर समस्या के निराकरण की मांग की जाएगी। समाधान न होने पर सोमवार से पालिका कर्मियों के साथ कार्यालय बंद कर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होगा। तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर दीपक शुक्ला, सुभाष कुमार, विजय राणा, खुशमुद्दीन, श्रीकृष्ण, रामपाल, सूरज राणा, दीपक भट्टं आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.