कंटेनमेंट जोन में लोगों को उकसाने पर केस दर्ज
ट्रांजिट कैंप में बने कंटेनमेंट जोन में लोगों को बाहर जाने के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई हो गई है।
जासं, रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में बने कंटेनमेंट जोन में लोगों को बाहर जाने के लिए उकसाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर 4 आजाद नगर में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां पर किसी भी तरह की आवाजाही पूरी तरह बंद है। इस पर नजर रखने के लिए पुलिस और एसपीओ की डा्यूटी लगाई गई है। रविवार को कंटेनमेंट जोन में रहने वाले आयुष दुबे पुत्र संजय दुबे ने कंटेनमेंट जोन के भीतर रहने वाले लोगों को गली में एकत्र किया। इसके बाद उन्हें बाहर निकलने के लिए उकसाने लगा। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने के एसआइ अर्जुन गिरि गोस्वामी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस को देख गली के अन्य लोग अपने घरों में चले गए जबकि आयुष कंटेनमेंट जोन के नियमों को तोड़कर बाहर आ गया। इस पर पुलिस ने आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया है।