बाजपुर में सीमाएं सील, पुलिस अलर्ट
बाजपुर से नैनीताल व रामपुर-मुरादाबाद को जाने वाले मार्गो को बार्डर पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 10:41 PM (IST)
बाजपुर : जिला प्रशासन के निर्देश पर बाजपुर से नैनीताल व रामपुर-मुरादाबाद को जाने वाले मार्गों को बार्डर पर बैरिकेडिग कर सील कर दिया गया है। मार्ग से निकलने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
दोराहा बाजपुर के निकट प्रदेश की सीमा व अन्य लिक मार्गों पर चौकसी बढ़ाते हुए बैरिकेडिग करने के साथ ही बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही नैनीताल जनपद की सीमा बरहैनी, बन्नाखेड़ा पुलिस चौकियों के अंतर्गत सील की गई हैं। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं जिसके चलते पुलिस पूरी निगहवानी किए हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें