जमीन विवाद में भाइयों के बीच फायरिग, एक को लगी गोली
नानकमत्ता दो भाइयो के बीच चल रहे जमीनी विवाद में गोली चल गई। फायरिग में एक भाई गोली लगने
नानकमत्ता : दो भाइयो के बीच चल रहे जमीनी विवाद में गोली चल गई। फायरिग में एक भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। पुलिस फायरिग मामले की गहनतापूर्वक जांच कर रही है। ऐसा इसलिये पहले भी भूमि के मामले में विवाद हो चुका है।
थाना क्षेत्र के ध्यानपुर गांव के जीत सिंह कृपाल सिह पुत्रगण करतार सिंह का तीन एकड़ जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। भूमि विवाद को पिछले साल 25 जून दोनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हुये थे। रविवार की देर शाम कृपाल सिंह का बेटा जसवीर सिंह अकेला अपने खेत मे मेड़ बांधने गया था। आरोप है कि बदले की भावना को लेकर जसवीर सिंह को मेड़ बांधते समय खेत में घेर लिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। जसवीर के भाई ने बताया कि गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुन घर के लोग खेत की तरफ जसवीर को बचाने भागे। तब तक हमलावर मौके से फरार हो गये। मौके पर जसवीर सिंह लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने गम्भीरावस्था देख जसवीर को एम्बुलेंस से सितारगंज के सीएचसी में पहुंचाया। परिजनों ने जसवीर के शरीर के कई हिस्सों में गोली के निशान है। फायरिग के बाद से आस-पास दहशत का माहौल है।
उपनिरीक्षक ललित चौधरी ने बताया कि फायरिग में जसवीर के गोली लगने की सूचना मिली है। दो भाइयों के बीच जमीन विवाद का मामला पूर्व से चला आ रहा है। इससे पहले भी फायरिग हुई थी, जिसमें जसवीर को आरोपी बनाया गया था। जसवीर जमानत पर रिहा है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। अभी मामले की तहरीर नही दी गई है।