एक किग्रा चरस के साथ तस्कर दबोचा
संवाद सूत्र केलाखेड़ा पुलिस ने एक किग्रा चरस के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। बरामद चरस की क
संवाद सूत्र, केलाखेड़ा: पुलिस ने एक किग्रा चरस के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। बरामद चरस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वह फैक्ट्री की आड़ में चरस का अवैध धंधा करता था।
केलाखेड़ा थाना पुलिस नशा के खिलाफ अभियान चला रही है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्रिय है। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को करबला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक प्लांट में छापामार कर जांच की तो वहां एक आलमारी में 1.10 किलोग्राम चरस बरामद हुई। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जहांगीर पुत्र निसार अहमद खां निवासी मस्जिद वार्ड बताया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपित का एक प्लांट है, जहां पर बैटरी के बूरे का काम होता है। इसकी आड़ में आरोपित कुमाऊं के कुछ हिस्सों से चरस लाकर यहां बेचता था। बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गाय। इससे पहले भी आरोपित के खिलाफ जसपुर में दो और केलाखेड़ा में दो मामलों में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं।