Move to Jagran APP

अक्षय पात्र किचन से 15 हजार बच्चों को मिलेगा ताजा भोजन

गदरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय में अक्षय पात्र फाउंडेशन संस्था द्वारा निर्मित करीब चार करोड़ से बनी देश में 59 अक्षय पात्र किचन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 06:58 PM (IST)
अक्षय पात्र किचन से 15 हजार बच्चों को मिलेगा ताजा भोजन
अक्षय पात्र किचन से 15 हजार बच्चों को मिलेगा ताजा भोजन

संवाद सूत्र, गदरपुर : कैबिनेट मंत्री अरविद पांडेय ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय में अक्षय पात्र फाउंडेशन संस्था द्वारा निर्मित करीब चार करोड़ से बनी देश में 59 अक्षय पात्र किचन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पांडे ने कहा कि अक्षय पात्र किचन से प्रतिदिन करीब 15 हजार बच्चों के लिए गरम एवं पौष्टिक भोजन तैयार पहुंचाया जाएगा।

loksabha election banner

शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि बच्चों को अच्छा भोजन एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाए, जिससे बच्चे कुपोषण से बच सकें। अक्षय पात्र फाउंडेशन संस्था के प्रयास से किचन का निर्माण हुआ। शिक्षा मंत्री बनने के बाद मेरा सबसे पहला संकल्प था बच्चों की मिड डे मील संबंधी समस्याओं का पूरी तरह से निराकरण करना। इसका एक ही सर्वोत्तम उपाय था और वह था उच्च क्वालिटी वाले एक सेंट्रलाइज्ड किचन का निर्माण। किचन कांसेंट्रिक्स द्वारा प्रायोजित है, जो एक ग्लोबल कस्टमर एक्सपीरियंस सर्विसेज एवं प्रौद्योगिकी कंपनी है। इस किचन के माध्यम से अक्षय पात्र राज्य में मिड-डे मील (एमडीएम) स्कीम को लागू करेगा। अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत शभा ने कहा कि किचन सात हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। शुरु में क्षेत्र के 100 सरकारी स्कूलों के लगभग 10 हजार बच्चों को भोजन पहुंचाएगा। उत्तराखंड के पांच शहरों देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज हरिद्वार में भी किचन स्थापित करेगा। राज्य के लगभग 2.2 लाख बच्चों को हर दिन स्कूल में गर्म एवं पौष्टिक भोजन मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने 10 मेधावी छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किए। जबकि अन्य 90 बच्चों को टैबलेट दिए जाएंगे। भोजन ले जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अक्षय पात्र के उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने की। कार्यक्रम का संचालन जेनेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर जी रघुराम, व्यापार मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, रजत हुडिया राजेश गुंबर, राकेश भुडडी, राकेश कुमार, सिल्की चंद्र खेडा, राजेश सक्सेना, एके सिंह, रवि मेहता, दीपक शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.