विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खटीमा महोत्सव की तैयारी पूरी, गृहमंत्री करेंगे उद्घाटन

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 26 Feb 2016 03:34 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 03:36 PM (IST)

सरकारी कृषि फार्म में खटीमा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए 27 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

खटीमा। सरकारी कृषि फार्म में खटीमा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए 27 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह खटीमा पहुंचेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने यहां पर डेरा डाल दिया है।
दो दिन चलने वाले महोत्सव के लिए आज भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पूजन किया। महोत्सव में सेलिब्रेटी डाली बिंद्रा के अलावा प्रदेश के लोक गायक धमाल मचाएंगे।
इस दौरान गृहमंत्री क्षेत्र के शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। आयोजक विधायक धामी ने बताया कि महोत्सव के समापन की शाम 28 फरवरी को के राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे।
पढ़ें-पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने जैसे ही बांसुरी में सुर घोले, सभी मंत्रमुग्ध हो गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।