अपहरण के बाद नाबालिग छात्रा से दुराचार
जागरण संवाददाता, खटीमा: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।
जागरण संवाददाता, खटीमा: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद आरोपी के विरूद्व कार्रवाई की मांग को लेकर महिला समाख्या ने सत्रहमील चौकी में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। साथ ही छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
सत्रहमील चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा कक्षा नौ में पढ़ती है। चार दिन पूर्व वहीं के एक युवक उसे अपहरण कर टनकपुर के रास्ते नेपाल ले गया। जहां उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। तीन दिन बाद होश आने पर उसने स्वयं को जंगल में पाया। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। इतना ही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ दिये। उसके बाद आरोपी युवक उसे नानकमत्ता ले जाकर छोड़ दिया। तीन दिन बाद घर पहुंचने पर छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार की देर शाम इस मामले को लेकर महिला समाख्या की महिलाओं ने चौकी पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के विरूद्व कार्रवाई की मांग की। तब जाकर पुलिस ने पीडि़ता की बहन की तहरीर पर गांव के ही अंकुर के विरूद्व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी अंकुर के खिलाफ दुराचार, अपहरण एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।