यशपाल सिंह पुंडीर अध्यक्ष व दिनेश सकलानी बने सचिव
संवाद सहयोगी, चंबा लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों की समस
संवाद सहयोगी, चंबा
लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ निराकरण की मांग की गई।
शनिवार को लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष कलम ¨सह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें लंबित मांगों पर चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हिकमत ¨सह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों को एसीपी का लाभ, वर्दी, धुलाई भत्ता व वेतन का निर्धारण शासनादेश के अनुसार नहीं किया जा रहा है, जिस कारण कर्मचारी मिलने वाले लाभ से वंचित रह रहे हैं। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से यशपाल ¨सह पुंडीर अध्यक्ष, सुमन नौटियाल उपाध्यक्ष, दिनेश सकलानी सचिव, नत्थी ¨सह प्रचार मंत्री, राय ¨सह कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा राय ¨सह, बलवीर ¨सह पुरसोड़ा, दिनेश राणा, बबीता राणा कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।