नगर में चलाया जायेगा मतदाता जागरूकता अभियान
- पालिका ने कर्मियों को दिया प्रशिक्षण संवाद सहयोगी चंबा नगर पालिका द्वारा मतदाता जागरूकता अ
संवाद सहयोगी, चंबा:
नगर पालिका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के लिए पालिका कर्मियों व पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें बताया गया कि किस प्रकार नगर के सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है।
गुरूवार को नगरपालिका द्वारा पालिका कर्मियों व पर्यावरण मित्रों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार नगर के सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने 1950 टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि उक्त नंबर पर फोन करने से मतदाता को अपने मत के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। मतदाता को किस जगह, किस बूथ पर मतदान करना है यह सब आवश्यक बातें भी आसानी से पता करने का यह बेहतर माध्यम होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह है कि सभी लोग मतदान करें कोई भी मतदान करने से वंचित न रहे और लोगों को मतदान का महत्व बताया जाए। उन्होंने बताया कि पालिका के सभी कर्मी नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद सेमवाल, ओपी तिवारी, सीमा खणका, शरद पुंडीर, गबर सिंह बिष्ट आदि कर्मचारी व पर्यावरणमित्र मौजूद थे।