विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Nikay Chunav: हॉट सीट नगर पालिका नई टिहरी हुई सामान्य, चंबा ओबीसी महिला

Published: Sat, 14 Dec 2024 07:42 PM (IST)

Uttarakhand Nikay Chunav उत्तराखंड निकाय चुनावों के लिए टिहरी जिले की 10 निकाय सीटों पर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी ...और पढ़ें

Uttarakhand Nikay Chunav: दस निकाय सीटों पर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी. Jagran
Uttarakhand Nikay Chunav: दस निकाय सीटों पर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी. Jagran

HighLights

  1. शासन ने निकाय चुनावों के लिए टिहरी जिले की दस निकाय सीटों पर आरक्षण की अनंतिम सूची की जारी
  2. नरेंद्रनगर नगर पालिका के एक गांव के पालिका क्षेत्र में शामिल होने के कारण वहां तय नहीं किया गया है आरक्षण
  3. छह नगर पंचायत सीटों में से एक पांच सीट सामान्य घोषित, नव गठित तपोवन नगर पंचायत सीट ओबीसी महिला

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनावों के लिए शासन ने टिहरी जिले की दस निकाय सीटों पर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। सिर्फ नरेंद्रनगर नगर पालिका के एक गांव के पालिका क्षेत्र में शामिल होने के कारण वहां का आरक्षण तय नहीं किया गया है।

छह नगर पंचायत सीटों में से एक पांच सीट सामान्य घोषित की गई हैं, जबकि नव गठित तपोवन नगर पंचायत सीट ओबीसी महिला घोषित की गई है।

खुशनुमा जलवायु के बीच सीढ़ियों पर बसा उत्‍तराखंड का खूबसूरत पहाड़ी शहर, एडवेंचर टूरिज्‍म का ठिकाना

नई टिहरी नगर पालिका सामान्य

नगर निकाय चुनावों के लिए शासन ने नई टिहरी नगर पालिका को सामान्य घोषित किया है। 2018 में हुए चुनावों में नई टिहरी सीट ओबीसी महिला घोषित की गई थी। इस बार सीट सामान्य होने से नगर पालिका के चुनाव काफी रोचक हो गए हैं। सामान्य सीट होने के कारण पालिका सीट पर दोवदारों की भरमार है।

इसी तरह चंबा में पिछले चुनाव में सामान्य महिला सीट थी, लेकिन इस बार चंबा नगर पालिका को ओबीसी महिला कर दिया गया है। वहीं, देवप्रयाग नगर पालिका सीट को महिला सामान्य घोषित किया गया है। मुनि की रेती नगर पालिका को भी सामान्य घोषित किया गया है।

क्‍या जूस या कोल्‍ड ड्रिंक पीने के बाद कभी खाया है स्‍ट्रॉ? आइआइटी रुड़की ने की अनूठी खोज

गांव बडेड़ा का आरक्षण अभी तय नहीं

नरेंद्रनगर पालिका में एक नया गांव बडेड़ा शामिल हुआ है, जिस कारण उसका आरक्षण अभी तय नहीं किया गया है। शासन ने आरक्षण के तहत जिले की पांच नगर पंचायतों को सामान्य सीट घोषित किया है, जबकि पिछले चुनाव में गजा, लंबगांव व चमियाला नगर पंचायत महिला सीट के लिए आरक्षित थे।

जबकि कीर्तिनगर एससी महिला के लिए आरक्षित था। घनसाली नगर पंचायत सामान्य सीट थी। इस बार जिले में तपोवन नगर पंचायत के तौर पर एक नई सीट गठित की गई है। तपोवन सीट को इस बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

जिले में नगर पालिका व नगर पंचायतों का आरक्षण तय कर दिया गया है। निकाय चुनावों के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। -मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल