विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में लव जिहाद का मामला, टिहरी में पहचान छिपाकर नाबालिग से संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:31 PM (IST)

टिहरी के घनसाली में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहचान छिपाकर नाबालिग से दोस्ती ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. घनसाली में लव जिहाद का मामला, आरोपी गिरफ्तार

  2. युवक ने हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती की

  3. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, संगठनों में रोष

संवाद सूत्र, घनसाली (टिहरी)। टिहरी जिले के थाना घनसाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठनों और व्यापारियों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पहचान छिपाकर नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संगठनों ने गहरा आक्रोश जताते हुए लव जिहाद के खिलाफ शासन-प्रशासन से कठोर कार्रवाई और अभियान चलाने की मांग की है।

घनसाली निवासी हिंदू नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसका कथित रूप से शारीरिक शोषण किया।

बीते बुधवार रात्रि को घनसाली बाजार में स्थानीय लोगों ने 15 वर्षीय नाबालिग के कमरे से दूसरे समुदाय के युवक मोहम्मद जसीम अंसारी निवासी हल्लू माजरा, चंडीगढ़ को रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने हंगामा काटते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। युवक और नाबालिग की मुलाकात करीब 10 माह पहले इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म स्नैपचैट से हुई थी।

आरोप है कि युवक ने अपना हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती की। जनवरी 2026 में आरोपित युवक घनसाली आया था। नाबालिग ने उसे हिंदू मित्र बताकर अपने घर पर करीब दो सप्ताह तक रूकवाया था।

इसके बाद युवती भी करीब 15 दिन के लिए युवक के साथ चंडीगढ़ गई थी। वहां बीते जून माह में करीब 20 से 22 दिन आरोपित के घर पर ही रही।

आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और चार जुलाई को आरोपित जसीम फिर से घनसाली नाबालिग के घर पहुंचा।

मुस्लिम होने की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। अब पीड़िता की मां ने थाना घनसाली में लिखित शिकायत दी है। जिस पर आरोपित युवक की गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़ें- टिहरी में खाकी का रौब पड़ा भारी: मारपीट मामले में पुलिस इंस्पेक्टर समेत दो को 2-2 साल की जेल

यह भी पढ़ें- टिहरी में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में मीट कारोबारी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन