आवारा पशुओं से लोग परेशान
चंबा नगर क्षेत्र चंबा में आवारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। झुंड में बाज
चंबा: नगर क्षेत्र चंबा में आवारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। झुंड में बाजार में घूम रहे इन पशुओं से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका प्रशासन से पशुओं के रहने की व्यवस्था करने की मांग की है। सड़क पर पशु कई वाहनों की टक्कर लगने से चोटिल हो गए हैं। इससे एक ओर आवारा पशुओं की दुर्दशा हो रही है, वहीं दूसरी ओर उनसे लोगों को भी परेशानी हो रही है। नागरिक मंच के अध्यक्ष सुरम सिंह तोपवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण का कहना है कि नगर क्षेत्र में जितने भी आवारा पशु हैं उनके रहने के लिए नगरपालिका को व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं इस मामले को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी का कहना है कि पालिका के पास जगह का अभाव है, यदि कहीं जगह उपलब्ध होगी तो पशुशरणालय बनाया जायेगा। फिलहाल जो पशु नगर में घूम रहें हैं उनके अन्यत्र भेजने की कार्रवाई की जाएगी। (संस)