एसआरटी परिसर ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं
नई टिहरी: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। भौतिक वि
नई टिहरी: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। भौतिक विज्ञान विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू की है।
स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के भौतिकी विभाग के प्राध्यापक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि लॉकडाउन के कारण परिसर बंद है। ऐसे में भौतिक विभाग ने गूगल क्लासरूम के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना शुरू कर दिया है। गूगल क्लासरूम के माध्यम से एमएससी के छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम पर आधारित लेक्चर नोट्स, वीडियो लिक, असाइनमेंट आदि के साथ अन्य जानकारियां भी साझी की जा रही हैं। भविष्य में पीजी छात्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जोड़कर वीडियो व्याख्यान दिए जाएंगे। अभी तक एमएससी के दोनों सेमेस्टर एवं बीएससी के लिए गूगल क्लासरूम बनाए गए हैं।