स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में देने हैं कनेक्शन
संवाद सहयोगी, नई टिहरी: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जल निगम व जल संस्थान को जल जीवन मिशन के तह
संवाद सहयोगी, नई टिहरी: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जल निगम व जल संस्थान को जल जीवन मिशन के तहत शेष संयोजन कार्यों के लिए सवा दो करोड़ का अनुपूरक आगणन पास किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जन संयोजक कार्यों के टेंडर करने हैं, उनके तत्काल टेंडर कर आमंत्रित कर जल संयोजन विहीन स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के में हर हाल में समयावधि के अंतर कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
बीती शनिवार सायं को जिला सभागार में डीएम ने प्रधानमंत्री की जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे जल संयोजन कार्यों की समीक्षा की। जनपद के जल संयोजन विहीन कुल 306 स्कूलों में से जल निगम ने 148 स्कूलों एवं जल संस्थान ने 158 स्कूलों में जल संयोजन का कार्य किया जा रहा है। जल संयोजन कार्य की शुरुआत दो अक्टूबर 2020 से हो गयी है। इन दोनों विभागों ने जल जीवन मिशन के तहत जल संयोजन का कार्य सौ दिनों के भीतर पूर्ण किया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारी ने विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जबकि 781 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल संयोजन का कार्य किया जा रहा है जिनमें जल निगम से 366 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं जल संस्थान से 415 आगनबाड़ी केन्द्रों में जल संयोजन का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में डीएफओ कोको रोशे, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रोहेला, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, अधीक्षण अभियंता जल निगम इमरान अहमद, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल व अधिशासी अभियंता जल निगम आलोक कुमार आदि मौजूद थे।