समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग
चंबा: नरेंद्रनगर विधानसभा के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण क
चंबा: नरेंद्रनगर विधानसभा के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की है और 12 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा है।
ग्रामीणों ने 12 सूत्रीय मांग पत्र में कहा कि राइंका नैचोली केशरधार का नया भवन बनाया जाए। ग्राम पयालगांव, डोभालगांव, गैरोगी, सिरोली, भासौं, बंडरिया को पूर्ण डूब क्षेत्र में शामिल कर पिफल्टी, कुल्पी, नैलोली को आंशिक डूब क्षेत्र में शामिल किया जाए। राइंका कुल्पीसेरा का उच्चीकरण किया जाए। ग्राम नैचोली, पिफल्टी की ¨सचाई गूलों के लिए बजट स्वीकृत किया जाए। मातृ शिशु कल्याण केन्द्र नैचोली का उच्चीकरण किया जाए। कोटेश्वर बांध की झील में नौकायन के लिए स्थानीय बेरोजगारों को लाइसेंस जारी किए जाएं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रधान अनिल भंडारी, उम्मेद ¨सह, भगवान ¨सह, फयोंला देवी आदि की ओर से डीएम को ज्ञापन भेजा गया है। (संस)