तीन दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
संवाद सहयोगी नई टिहरी नई टिहरी शहर में रविवार को भी पानी की सुचारू आपूर्ति नहीं
संवाद सहयोगी, नई टिहरी:
नई टिहरी शहर में रविवार को भी पानी की सुचारू आपूर्ति नहीं हो पाई। पिछले तीन दिनों से शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। काफी कम पानी की आपूर्ति हो पाई, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के साथ-साथ लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
पिछले तीन दिनों से नई टिहरीवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल की सुचारू आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। दो दिन तक शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रही वहीं, साप्ताहिक अवकाश के दिन काफी कम पानी की आपूर्ति हो पाई है। नई टिहरी शहर में सुबह को एक ही समय पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में गर्मियों के सीजन में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग हैंडपंपो पर निर्भर हैं। पानी के लिए हैंडपंपों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। हैंडपंप भी दूर होने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को पैदल चलकर पानी ढोना पड़ रहा है। आजकल शादियों का सीजन भी है ऐसे में सुचारू पेयजल आपूर्ति नहीं होने से नगर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होटल व्यवसायियों को भी वाहन से पानी ढोना पड़ रहा है। गर्मी शुरू होते ही जिले के कई जगहों पर पानी की समस्या पैदा हो गई है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश नौटियाल का कहना है कि बिजली की सप्लाई प्रभावित होने से पानी पंप नहीं हो पा रहा था, जिस कारण आपूर्ति प्रभावित रही लेकिन अब आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।