Move to Jagran APP

सोना सजवाण व रघुवीर का जिपंस चुना जाना तय

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: निर्वमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण व उनके पति रघुवीर सजवाण का निर्विरोध

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:31 AM (IST)
सोना सजवाण व रघुवीर का जिपंस चुना जाना तय

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: निर्वमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण व उनके पति रघुवीर सजवाण का निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुना जाना तय है। इस बार दोनों पति-पत्नी जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने हडियाणा से नामांकन करवाया है।

loksabha election banner

शनिवार को नई टिहरी पार्टी कार्यालय में भाजपाईयों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस सीट पर कांग्रेस नेत्री सुमन नैथानी ने भी नामांकन करवाया था, लेकिन दो से अधिक संतान होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाईं। जिस कारण सोना सजवाण का निर्विरोध चुना जाना तय है। उनके पति रघुवीर सजवाण ने भी पहली बार अखोड़ी से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करवाया। इस सीट से उनके आलवा दो अन्य दावेदार थे, लेकिन बाद में दोनों ने नाम वापस ले लिया जिसके बाद रघुवीर सजवाण का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, विनोद रतूड़ी, विजय कठैत, शीशराम थपलियाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.