Move to Jagran APP

New Year 2023 : धनोल्टी में पर्यटकों का जमावड़ा, होटल व होमस्टे की बुकिंग फुल... अब इसका बेसब्री से इंतजार

New Year 2023 नए साल का जश्न मनाने के लिए नागटिब्बा व पर्यटन नगरी धनोल्टी में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। पर्यटक इस इंतजार में हैं कि उन्हें नए साल के जश्न के साथ यहां पर बर्फबारी उठाने का आनंद भी मिल सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraPublished: Wed, 28 Dec 2022 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2022 02:49 PM (IST)
New Year 2023 : धनोल्टी में पर्यटकों का जमावड़ा, होटल व होमस्टे की बुकिंग फुल... अब इसका बेसब्री से इंतजार
New Year 2023 : जश्न मनाने के लिए नागटिब्बा व धनोल्टी में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है।

संवाद सूत्र, नैनबाग : New Year 2023 : नए साल का जश्न मनाने के लिए नागटिब्बा व पर्यटन नगरी धनोल्टी में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। साथ ही पर्यटन नगरी धनोल्टी व पंतवाड़ी में होटल व होमस्टे की बुकिंग फुल होने से स्थानीय व्यापारी भी खासा उत्साहित हैं।

loksabha election banner

प्रखंड जौनपुर के अंतर्गत पर्यटन नगरी धनोल्टी में नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। यहां पर अधिकांश होटल नए साल के लिए बुक हो चुके हैं।

पर्यटक इस इंतजार में हैं कि उन्हें नए साल के जश्न के साथ यहां पर बर्फबारी उठाने का आनंद भी मिल सकता है, क्योंकि हल्की बारिश में भी इन जगह पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। धनोल्टी के व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुवीर सिंह का कहना है कि अधिकांश होटलों की काफी पहले से बुकिंग आ गई थी।

नागटिब्बा सुंदर रमणीक स्थल पर्यटकों को भा रहा

वहीं दूसरी ओर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित धार्मिक व पर्यटक स्थल नागटिब्बा में वैसे तो आए दिन ट्रेकिंग के लिए पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। नागटिब्बा सुंदर रमणीक स्थल पर्यटकों को भा रहा है।

यह भी पढ़ें : New Year 2023 : उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों में उमड़ी बंपर भीड़, आप भी जश्‍न के लिए आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

पंतवाड़ी में भी इस बार नए साल पर अभी से पर्यटकों का आने का क्रम शुरू हो गया है। स्थानीय गंभीर सिंह चौहान, विमल रमोला, गुरु प्रसाद गौड़ का कहना है कि नए साल के जश्न मनाने के लिए अभी भारी संख्या में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। मौसम के मिजाज से लग रहा है कि नए में पर्यटक बर्फ का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद बरकरार

सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों की आमद बरकरार है। जिसके चलते रौनक बनी हुई है। स्थानीय पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। वीकेंड के बाद सैलानियों की आमद कम हो जाती है, लेकिन इस बार आमद बरकरार है। इस बीच आसपास के पर्यटन स्थलों में भी चहल-पहल रही।

यहां हिमालय दर्शन, केव गार्डन, चिड़ियाघर, सरिताताल, स्नोव्यू व वाटर फाल में खासी भीड़ नजर आयी। मालरोड पर चहल कदमी व नैनी झील में नौकाविहार करने वाले सैलानियों की भीड़ देखी गई। शाम को सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए कई सैलानी हनुमानगढ़ी पहुंचे थे।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि यह नववर्ष का सीजन है, जो जनवरी प्रथम सप्ताह तक बना रहेगा। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार अब थर्टी फर्स्ट तक सैलानियों की आमद यहां बनी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.