Move to Jagran APP

फसलों को प्रभावित कर रहा नया खरपतवार

संवाद सहयोगी, चंबा : नागणी क्षेत्र में आजकल खेतों में एक नया खरपतवार बड़ी तेजी से फैल रहा है, जिससे क

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 05:20 PM (IST)
फसलों को प्रभावित कर रहा नया खरपतवार
फसलों को प्रभावित कर रहा नया खरपतवार

संवाद सहयोगी, चंबा : नागणी क्षेत्र में आजकल खेतों में एक नया खरपतवार बड़ी तेजी से फैल रहा है, जिससे किसान ¨चतित हैं। उनका कहना है यदि समय रहते खरपतवार की रोकथाम नहीं की गई, तो फिर फसल उगाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग व वैज्ञानिकों से खरपतवार की रोकथाम की मांग की है।

loksabha election banner

नागणी क्षेत्र में लोगों के खेतों में तेजी से उग रहा यह खरपतवार कुछ-कुछ धनिया के पौधे के समान है। इससे फसल प्रभावित हो रही है। खेतों में तेजी से उगने के कारण फसल कम और यह अधिक दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इस खरपतवार की रोकथाम नहीं की गई तो फिर फसल उगाना मुश्किल हो जाएगा। किसान पहले से ही फसलों के दुश्मन तिपतिया, अगलै, मोरा आदि खरपतवारों से जूझ रहे हैं, लेकिन अब एक और नए खरपतवार के पैदा होने से वह ¨चतित हैं। नागणी क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर दायरे तक के ¨सचित खेतों में यह नया खरपतवार उग रहा है। खास बात यह है कि यह केवल उन्हीं खेतों में उग रहा है, जहां टमाटर, गोभी, मटर, आलू जैसी नकदी फसलें उगाई जाती हैं। किसानों के लिए यह खरपतवार हटाना भी मुश्किल हो रहा है। जैसे ही इसके पौधे खेतों से उखाड़ रहे हैं, जल्द ही उसकी जगह नए पौधे उग रहे हैं। काश्तकार राजेंद्र ¨सह और वीर ¨सह आदि का कहना है कि आजकल गोभी के खेतों में बहुत ज्यादा मात्रा में यह उगा है, जिससे गोभी पनप नहीं पा रही है। बीज बचाओ आंदोलन के संयोजक विजय जड़धारी का कहना है कि इस तरह के नए खरपतवार नए बीज व रासायनिक खादों के साथ आते हैं, जो फसलों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। इसलिए अभी शुरुआत है, इसे हटाने का काम किया जाना चाहिए।

खरपतवार दो तरह के होते हैं। कुछ फसलों को फायदा पहुंचाते हैं। किसान उन्हें खेतों से निकालकर पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग करते हैं। लेकिन कुछ फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे फसलें सही प्रकार से पनप नहीं पाती हैं और उत्पादन प्रभावित होता है। जो नया खरपतवार उग रहा है, उसका निरीक्षण करने के बाद ही उसे हटाने के उपाय बताए जा सकते हैं।

डीपी सेमल्टी, सहायक कृषि अधिकारी चंबा -तिपतिया जैसे खरपतवार फसल के लिए बहुत हानिकारक हैं। हो सकता है ऐसा ही कोई नया खरपतवार पैदा हो गया हो। इस नए खरपतवार का खेतों में जाकर निरीक्षण किया जाएगा और उसके बाद उसके निदान के उपाय किसानों को बताए जाएंगे।

डॉ. राजेश बिजल्वाण, वैज्ञानिक औद्यानिकी एवं वानिकी विवि रानीचैरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.