विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजरबैजान में होने वाली ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में रेफरी की कमान संभालेंगे नई टिहरी के नवीन रयाल

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:10 AM (GMT+05:30)

नरेंद्रनगर के नवीन रयाल का चयन अजरबैजान में होने वाली यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में हुआ है। 

नवीन रयाल की फाइल फोटो। जागरण

नवीन रयाल की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. नवीन रयाल अजरबैजान में ग्रैपलिंग विश्व चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका निभाएंगे।

  2. यह चौथी बार है जब वे विश्व प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  3. उनकी उपलब्धि से टिहरी गढ़वाल और नसोगी में खुशी का माहौल।

संवाद सहयोगी, नई टिहरी। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दोगी पट्टी स्थित ग्राम नसोगी निवासी नवीन रयाल का चयन अजरबैजान में आयोजित होने वाली यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में हुआ है। इसके साथ ही नवीन रयाल लगातार चौथी बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

‎नवीन रयाल का जन्म ग्राम नसोगी में हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा पवाकी देवी में हुई। इससे पूर्व नवीन रयाल कजाकिस्तान, सर्बिया और ग्रीस में आयोजित यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की वर्ल्ड चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। अब अजरबैजान में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में चौथी बार रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

नवीन रयाल की इस उपलब्धि में उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास के साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत व खेल विभाग, टिहरी गढ़वाल का सहयोग व प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण रहा है। उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव नसोगी, पवाकी देवी क्षेत्र सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

नवीन रयाल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे जनपद की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- कौन थे रेसलिंग के 'धुरंधर' Khashaba? स्पोर्ट्स ड्रामा में दिखेगी आजाद भारत के पहले ओलिंपिक मेडलिस्ट की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।