कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा डाकघर
संवाद सूत्र नरेंद्रनगर नरेंद्रनगर स्थित डाकघर कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। डाकघ्
संवाद सूत्र, नरेंद्रनगर: नरेंद्रनगर स्थित डाकघर कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। डाकघर में स्वीकृत 9 पदों के विपरीत सिर्फ तीन ही कर्मचारी यहां वर्तमान में कार्यरत हैं। जिस कारण डाकघर का कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी नहीं होने से लोगो के डाक संबंधी कार्य नही हो पा रहे हैं। इनमें प्रमुख रुप से रजिस्ट्री करने पोस्टल आर्डर लेने आदि महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन दिनों चुनाव से संबंधित डाक भेजने में भी काफी कठिनाइयां हो रही हैं।
नरेंद्रनगर स्थित डाकघर जनपद का ऐसा उप डाकघर है जहां पर 13 शाखाओं का लेखा जोखा होता है। इसके अलावा 7 हजार से अधिक जनसंख्या वाले इस नगर के अतिरिक्त शहर के नजदीक के 1 दर्जन से अधिक गांवों का कार्य भी यहीं से होता है। डाकघर में एक पोस्ट मास्टर, एक सब पोस्ट मास्टर, दो लिपिक, दो पोस्टमैन और 3 चतुर्थ श्रेणी पदों सहित कुल 9 पद सृजित हैं। मगर पोस्ट ऑफिस में सिर्फ एक लिपिक ही 4-4 काउंटर संभाले हुए है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस का काम प्रभावित हो रहा है। लोग रजिस्ट्री करने जा रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे पोस्ट ऑफिस से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह रावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, पालिका के पूर्व सभासद जयपाल सिंह नेगी, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं व पूर्व प्रधान मंगल सिंह नेगी ने कर्मचारियों की कमी होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं को देखते हुए कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति होनी चाहिए। इन लोगों ने कहा कि यदि कर्मचारी ही नही रहेंगे तो सेवा, सुविधा मिल पाना बेमानी बात होगी।