नगर पंचायतों में दो पर भाजपा और दो पर निर्दलीय बने अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, नई टिहरी: जिले की पांच नगर पंचायतों में गजा और कीर्तिनगर में भाजपा, लंबग
जागरण संवाददाता, नई टिहरी: जिले की पांच नगर पंचायतों में गजा और कीर्तिनगर में भाजपा, लंबगांव और घनसाली में निर्दलीय जबकि चमियाला नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
गजा नगर पंचायत में कांग्रेस और भाजपा में आमने- सामने की टक्कर थी। यहां पर भाजपा प्रत्याशी मीना खाती 739 ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की उषा चौहान 620 को 119 मतों से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। नगर पंचायत कीर्तिनगर में भाजपा की कैलाशी देवी विजयी रही। उन्होंने 520 मत पाकर यूकेडी की माहेश्वरी 452 को 68 मतों से पराजित किया। लंबगांव नगर पंचायत में निर्दलीय भरोसी देवी विजय रही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ममता पंवार को 122 मतों से हराया। भरोसी देवी को 390 व ममता पंवार को 268 मत मिले। घनसाली नगर पंचायत में चार बार की मतगणना के बाद निर्दलीय शंकर पाल निर्दलीय 496 ने निर्दलीय साहब ¨सह 495 को एक वोट से रोमांचक तरीके से हराया। यहां पर निर्दलीय नागेंद्र सजवाण 495 संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर रहे।
नगर पंचायत चमियाला में कांग्रेस की ममता पंवार ने भाजपा प्रत्याशी दिलदेई को 183 मतों से हराया। ममता को 977 व दिलदेई को 794 मत मिले।