मातृ सम्मेलन का किया आयोजन
देवप्रयाग : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के म
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 07:09 PM (IST)
देवप्रयाग : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सामाजिक समरसता प्रमुख राजेंद्र पंत ने महिलाओं की समाज निर्माण व घर में संस्कार पूर्ण वातावरण बनाने की भूमिका पर मातृ शक्ति का मार्ग दर्शन किया। इस अवसर पर नगर की महिला कीर्तन मंडलियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवप्रयाग इकाई ने कीर्तन मंडलियों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर देवप्रयाग जिला प्रचारक मोहन, जिला सह संचालक सुरेश कोटियाल, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख विनोद भट्ट, नगर प्रचारक नितिन, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख शशि प्रकाश नेगी, नगर कार्यवाह शिवमूर्ति, प्रमुख गोपाल भंडारी व पंकज पांडेय आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें