जौनपुर बीडीओ की देहरादून के अस्पताल में मौत
संवाद सूत्र, नैनबाग: जौनपुर प्रखंड में तैनात खंड विकास अधिकारी पुष्कर सिंह बिष्ट की देहरादून के अस्प
संवाद सूत्र, नैनबाग: जौनपुर प्रखंड में तैनात खंड विकास अधिकारी पुष्कर सिंह बिष्ट की देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
खंड विकास अधिकारी 58 वर्षीय पुष्कर सिंह बिष्ट की 2 सितंबर को सीएचसी थत्यूड़ में कोरोना जांच करवाई थी, जिसमें 4 सितंबर को जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चार सितंबर को ही पुष्कर सिंह बिष्ट उपचार के लिए देहरादून चले गए। परिवार ने उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब एक सप्ताह उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। बीती 13 सितंबर को दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विकासखंड कार्यालय के सभी कर्मचारियों का भी सैंपल लिया गया, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके बाद 5 से 7 सितंबर तक एहतियात के तौर पर विकासखंड कार्यालय थत्यूड़ को बंद रखा गया था। पुष्कर सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते थे। वह जौनपुर में पिछले दो साल से बीडीओ के पद पर कार्यरत थे और उनकी सेवानिवृत्ति के डेढ़ साल ही शेष रह गए थे। उनके निधन पर विकासखंड कार्यालय के कर्मचारियों में शोक की लहर है।