कार्यकर्ताओं को दी नमो एप की जानकारी
नई टिहरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने जिले के कार्यकर्ताओं को नमो ए
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 06:44 PM (IST)
नई टिहरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने जिले के कार्यकर्ताओं को नमो एप की जानकारी दी। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जाने के निर्देश दिए गए।
सोमवार को भाजपा कार्यालय नई टिहरी में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नमो एप के जरिए पूरे देश के कार्यकर्ताओं से एक साथ जुड़ सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें