रघुनाथ मंदिर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित
संवाद सूत्र, देवप्रयाग प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में देव संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए पंचकुंड
संवाद सूत्र, देवप्रयाग
प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में देव संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक आचार्य श्री राम शर्मा के शिष्यों की ओर से आयोजित महायज्ञ में बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए।
महायज्ञ के लिए लायी गयी हवन सामग्री में गंगा जल का विशेष रूप से प्रयोग किया गया। मुख्य आयोजक डा. एमएन ¨सह सूर्यवंशी के निर्देशन में नगर क्षेत्र की महिला युवाओं व बुजुर्गो ने पंचकुंडो में विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी। देश के राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक के बाद उत्तराखंड में महायज्ञों का आयोजन शुरू किया गया है। डॉ. सूर्यवंशी ने बताया कि प्राचीन काल से ही पर्यावरण शुद्धि, शरीर व मन की पवित्रता, धन धान्य वृद्धि व विश्व शांति के लिए यज्ञों को किया जाता रहा है। इस ²ष्टि से देवप्रयाग तीर्थ में महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ से पूर्व मंत्रों की शुद्धता के लिए उपवास व मौन धारण किया जाता है। महायज्ञ में पूरण ¨सह रावत, सतपाल नेगी, सरदार ¨सह चौहान, उदय¨सह रावत, संतोषकुमार, प्रेम भट्ट, रूप ¨सह जेठुडी सहित सुशील पांडे, विनोद जोशी, सत्यनारायण, रेखा भट्ट, सरिता कर्नाटक आदि मौजूद थे।