महाराष्ट्र से आए पांच सौ प्रवासी ऋषिकेश में रोके
जागरण संवाददाता नई टिहरी महाराष्ट्र से आए टिहरी जिले के लगभग पांच सौ लोगों को प्रशास
जागरण संवाददाता, नई टिहरी: महाराष्ट्र से आए टिहरी जिले के लगभग पांच सौ लोगों को प्रशासन ने ऋषिकेश में ही रोक दिया। दिन भर में लगभग चालीस लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल वालों को जीएमवीएन में ठहराया गया है जबकि अन्य प्रवासियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
टिहरी जिले में बीते रोज छह कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र से टिहरी आए थे। ऐसे में अब महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों को प्रशासन ने ऋषिकेश में ही क्वारंटाइन करने का फैसला किया है। नरेंद्रनगर एसडीएम युक्ता मिश्रा ने बताया कि दिन भर में गुरुवार को लगभग पांच सौ लोग महाराष्ट्र से मुनि की रेती पहुंचे। इनमें से लगभग चालीस लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब यहीं पर इन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। तीन संदिग्ध नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती हैं उनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकि है।