Move to Jagran APP

पहले भूमि विवाद अब बजट का इंतजार

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: बीस साल बाद भी मत्स्य विभाग की हैचरी केवल चार दीवारी तक सिमट कर रह गई है। दर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 03:00 AM (IST)
पहले भूमि विवाद अब बजट का इंतजार
पहले भूमि विवाद अब बजट का इंतजार

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: बीस साल बाद भी मत्स्य विभाग की हैचरी केवल चार दीवारी तक सिमट कर रह गई है। दरअसल नागणी में हैचरी का निर्माण किया जाना था। इसमें पांच तालाब और कर्मचारियों के आवास भी बनने थे। इसके निर्माण को लेकर पहले भूमि का विवाद रहा, बाद में भूमि मिली तो अब बजट का इंतजार है। यदि यहां पर हैचरी बन जाती तो मछली के बीज काशीपुर से नहीं मंगाने पड़ते। अभी तक मछली के बीज काशीपुर से मंगाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

मत्स्य विभाग की नागणी हैचरी अब तक अस्तित्व में नहीं आ पाई है। करीब बीस वर्ष पूर्व स्वीकृत हैचरी में पहले स्थानीय लोगों के भूमि विवाद के चलते मामला लटका रहा। कुछ साल पहले भूमि विभाग के नाम हुई तो विभाग ने भूमि के चारों ओर दीवार लगा दी, लेकिन इसके बाद मामला अटक गया। इस हैचरी को बनाए जाने का मुख्य उद्देश्य मत्स्य के क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने का था। करीब 32 नाली भूमि पर इस हैचरी का निर्माण कार्य होना हे। इसमें पांच बड़े तालाबों का निर्माण, कर्मचारी आवासीय भवन बनाए जाने हैं। विभाग ने हैचरी के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव तो भेजा है, लेकिन अब देखना यह है कि यह राशि कब तक स्वीकृत हो पाती है। पहले हैचरी निर्माण में भूमि विवाद चल रहा था। अब भूमि विभाग को हैंडओवर हो गई है। यहां पर चारों ओर दीवार बना दी गई है। साथ ही, हैचरी बनाने के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

आमोद नौटियाल, मत्स्य निरीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.