गजा में खुला किसान सुविधा केंद्र
चंबा उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से नगर क्षेत्र गजा में किसान सुविधा केंद्र खोला
चंबा: उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से नगर क्षेत्र गजा में किसान सुविधा केंद्र खोला गया। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य प्रदान करवाना है।
गुरुवार को नगर क्षेत्र गजा में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने किसान सुविधा केन्द्र खोला। इससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल पाएगा। अब उन्हें अपनी कृषि उपज विक्रय करने के लिए दूर के बाजारों में नही जाना पड़ेगा। इस मौके पर सुविधा केंद्र के प्रभारी दीपकनाथ ने बताया कि केंद्र में चौलाई, गहथ, तोर, मंडुआ, झंगोरा, राजमा, सोयाबीन आदि कृषि उत्पादों को किसानों से क्रय किया जाएगा। साथ ही उन्हें बदले में सही दाम दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, रणवीर सिंह, प्रवीण पंवार, हुकम सिंह, वीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे। (संस)