Move to Jagran APP

धनोल्टी के पूर्व विधायक कौलदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन

धनोल्टी विधानसभा के पूर्व विधायक कौलदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 साल के थे। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरा दुख जताया।

By Edited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 10:14 AM (IST)
धनोल्टी के पूर्व विधायक कौलदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन
धनोल्टी के पूर्व विधायक कौलदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई टिहरी, जेएनएन। धनोल्टी विधानसभा के पूर्व विधायक कौलदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 साल के थे। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरा दुख जताया। 

loksabha election banner

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व. कौलदास को समाज सेवी, कुशल राजनीतिज्ञ तथा समाज के सुख दुख का साथी बताते हुए उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। 

पूर्व विधायक कौलदास सुबह घूमने निकले थे, लेकिन घर लौटते समय सुबह छह बजे विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के गेट के समीप अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिर गए। परिजन 108 सेवा की मदद से उन्हें लेकर देहरादून रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर लगाते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। 

जौनपुर के मथलौं गांव निवासी कौंलदास शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए और उत्तराखंड राज्य बनने के बाद धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था। वे 2002 से 2007 तक धनोल्टी के विधायक रहे। उनके परिवार में पत्नी के अलाव तीन बेटी व दो बेटे हैं, इनमें बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। 

उनके बड़े बेटे संजय कुमार वर्तमान में नगरपालिका हरिद्वार में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में रह रहे थे। उनके निधन पर धनोल्टी के विधायक प्रीतम ङ्क्षसह पंवार, पूर्व खेल राज्यमंत्री नारायण ङ्क्षसह राणा, राजपुर के विधायक खजानदास, मसूरी के नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन ङ्क्षसह मल्ल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पवार, ब्लॉक प्रमुख कुंवर ङ्क्षसह पवार आदि ने शोक जताया। 

पूर्व विधायक कौलदास के निधन पर जताया शोक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौलदास के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। प्रीतम सिंह ने अपने शोक संदेश में पूर्व विधायक कौलदास के निधन को कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि पूर्व विधायक स्व. कौलदास कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे। 

क्षेत्रीय विधायक रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। उनके निधन पर कांग्रेस भवन में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, डॉ. आरपी रतूड़ी, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश पांडे, भरत शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महेश जोशी, धर्म सिंह पंवार, सुधीर सुनेहरा, मोहन काला, दीप बोहरा आदि ने शोक प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को दी गई भू-समाधि, रक्षामंत्री राजनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने किए अंतिम दर्शन

यह भी पढ़ें: भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की अधूरी रह गई ये अंतिम इच्छा

यह भी पढ़ें: भारत माता मंदिर के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि हुए ब्रह्मलीन, राजकीय शोक घोषित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.