पर्यावरण मित्र आज करेंगे कार्य बहिष्कार
नगरपालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों ने हाथरस दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:12 AM (IST)
नई टिहरी: नगरपालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों ने हाथरस दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। इसको लेकर पर्यावरण मित्र मंगलवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को सभी पर्यावरण मित्र कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। सांय छह बजे कृष्णा चौक से सांई चौक बौराड़ी तक मौन जुलूस निकाल कर मृतका को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि जो भी इसमें दोषी होंगे उन्हें फांसी की सजा दी जाए तथा बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए, शहर एवं विभागों में बेटियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें