शिक्षाविद् डॉ. सेमल्टी सम्मानित
देवप्रयाग: शिक्षाविद् डॉ. सुरेंद्र दत्त सेमल्टी को उनकी साहित्य सेवा के लिए काव्य शिरोमणि रवींद्रना
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 04:13 PM (IST)
देवप्रयाग: शिक्षाविद् डॉ. सुरेंद्र दत्त सेमल्टी को उनकी साहित्य सेवा के लिए काव्य शिरोमणि रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। जीवी प्रकाशन जालंधर पंजाब के मुख्य संपादक मधुसूदन व प्रबंधक ़फ़कीर चंद जलंधरी द्वारा यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया गया। डॉ. सेमल्टी की विविध विषयों पर कहानी, कविता सहित गढ़वाल की तंत्र साधना पर शोध ग्रंथ भी प्रकाशित हो चुका है। स्मृति सम्मान के दिए प्रशस्ति पत्र में डॉ. सेमल्टी से जीवन पर्यंत साहित्य सेवा की आशा की गयी है। डॉ. सेमल्टी को सरकार द्वारा प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें