विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवप्रयाग सड़क दुर्घटना: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर दो गाड़ियों की टक्कर, एक की मौत, 13 घायल

By Anurag UniyalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 13 Nov 2026 03:58 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 13 Nov 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर दो गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 13 लोग घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई तथा 13 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागी में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर रेफर किया गया है।

कोतवाल देवप्रयाग कृष्णकांत आर्य ने बताया कि शुक्रवार दोपहर देवप्रयाग से तीन किलोमीटर ऋषिकेश की ओर गंगा दर्शन होटल के समीप लुधियाना,पंजाब से बदरीनाथ जा रही कार व पौड़ी से ऋषिकेश जा रही टैक्सी में टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में 69 वर्षीय मदनलाल भट्ट पुत्र दाताराम भट्ट ग्राम स्यालंगी, पट्टी सीतोनस्यूं, कोट ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल गम्भीर घायल हो गये। उन्हें सीएचसी ,बागी ले जाया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई।

वहीं घायलों में स्कॉर्पियो चालक लुधियाना निवासी 42 वर्षीय बलविंदर पुत्र कृष्ण देव, 49 वर्षीय जसप्रीत उर्फ ज्योति पत्नी बलविंदर, जनकपुरी गाजियाबाद निवासी कमल पुत्र गुरमेल सिंह, अनीता पत्नी कमल सिंह, शिविका पुत्री कमल, सानवी पुत्री कमल और अर्शवीर पुत्र बलविंदर शामिल हैं।

इसके अलावा अर्टिगा टैक्सी में सवार चालक ग्राम पोखरी मसनगांव पौड़ी निवासी संदीप रावत पुत्र यशवंत सिंह रावत, कांडी पौड़ी निवासी करण नेगी, 50 वर्षीय आनंदी भट्ट, 31 वर्षीय भावना पत्नी क्रांति नेगी, क्रांति नेगी और ग्राम पंडोरी पोस्ट लवाली पौड़ी निवासी कामिनी पुत्री हिम्मत सिंह शामिल हैं। इनमें से संदीप रावत, आनंदी भट्ट और भावना को गंभीर चोटों के चलते श्रीनगर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- नई टिहरी में कौतूहल, सावन में खिला लाल बुरांश, विशेषज्ञों ने बताया जलवायु परिवर्तन का संकेत

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नई टिहरी में सड़कों पर जनसैलाब, कहा- 'मेडिकल कॉलेज को बाहर नहीं ले जाने देंगे'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।