होली पर शांति व्यवस्था बनाने को मांगा सहयोग
संवाद सहयोगी, चंबा : थाना पुलिस ने नगर के व्यापारियों, जनता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ
संवाद सहयोगी, चंबा : थाना पुलिस ने नगर के व्यापारियों, जनता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर सभी से होली का पर्व और लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
सोमवार को नगर स्थित एक होटल में थाना पुलिस ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीओ धन सिंह तोमर ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर आचार संहिता लगी हुई है। साथ ही होली का पर्व भी है, इसलिए सभी लोग प्रेम व भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस अकेले सभी कुछ नहीं कर सकती है। इसलिए नागरिकों को भी पुलिस के सहयोग की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने नगर की यातायात व्यवस्था को सही बनाने, बाहरी लोगों का सत्यापन करने में व्यापारियों व भवन स्वामियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने नशे व साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी और कहा कि इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, राड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण ने भी अपने सुझाव दिए और नगर को आदर्श नगर बनाने में सहयोग की बात कही। इस अवसर पर नागरिक मंच के अध्यक्ष सुरम सिंह तोपवाल, अजय रावत, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, गौरव नेगी, चन्द्रशेखर तिवाड़ी, संजय बहुगुणा, संजय मैठाणी, सुमन सुयाल, प्रधान दिनेश भंडारी, धीरेन्द्र बिष्ट, राजेश्वर बडोनी आदि मौजूद थे।