डांडाचली में किया जाए ईको पार्क का निर्माण
संवाद सहयोगी, नई टिहरी: क्षेत्रवासियों ने चंबा विकासखंड के डांडाचली में इको पार्क विकसित किए जाने की
संवाद सहयोगी, नई टिहरी: क्षेत्रवासियों ने चंबा विकासखंड के डांडाचली में इको पार्क विकसित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थान इको पार्क का निर्माण किया जाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि इस मामले में विलंब किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस संबंध में गुरुवार को क्षेत्रवासी वनाधिकारी से मिलने मुख्यालय पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिल पाए। जिसके बाद उनकी उप प्रभागीय वनाधिकारी से इस संबंध में वार्ता हुई, जिसमें उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि शासन ने 55 लाख ईको पार्क व 15 लाख रुपये व्यू प्वांइट के लिए पर्यटन विभाग को निर्गत किए थे, जो वापस किए गए है, जिस पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि डांडाचली में ईको पार्क बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ ही स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डांडाचली में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां इको पार्क के निर्माण से बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से डांडाचली में शीघ्र निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इसी माह इस संबंध में कदम नहीं उठाए गए तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा, दिनेश प्रसाद उनियाल, विक्रम ¨सह रावत, गुरु प्रसाद पंत, राजवीर ¨सह, रघुवीर ¨सह, हर्षमणि चमोली, जितेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।