कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं: उमा
केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं है। जनता परिवर्तन करे और भाजपा की सरकार बनाए।
देवप्रयाग, [टिहरी]: केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने देवप्रयाग विधानसभा में परिवर्तन यात्रा रथा यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर कीर्तिनगर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं है। जनता ऐसा परिवर्तन करें, जिससे भाजपा की सरकार बने और कांग्रेस दोबारा सत्ता में न लौट पाए।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड की तरह उत्तराखंड में भी जनता कांग्रेस सदा के लिए विदा करे। इन राज्यों में दोबारा कांग्रेस नहीं आ पाई है। रामपुर तिराहा कांड के बाद सपा सरकार को समर्थन देने वाली कांग्रेस को उत्तराखंड में सरकार बनाने का नैतिक अधिकार नहीं है।
पढ़ें-पहाड़ का पानी और जवानी साथ दे तो संपूर्ण विकास: अमित शाह
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से काला धन सफेद होगा। इसे उत्तराखंड की तरह गरीब राज्यों के विकास में लगाया जाएगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद उत्तराखंड में बेरोजगारी, पालायन व दूर-दराज के विकास के लिए केंद्र ने समिति गठित की है। गंगा को प्रदूषित करने वालों को अब कड़ा दंड दिया जाएगा।
पढ़ें: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण के लिए केंद्र से मांगे 1000 करोड़
इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय के सेक्सन 5 के तहत यह व्यवस्था की गई है कि आश्रम, होटल या घर की गंदगी से गंगा को प्रदूषित करने वाले को सीधे जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से गंगा मैली हो रही है, लेकिन आज तक किसी प्रदूषण फैलाने वाली उद्योग इकाई को दंडित नहीं किया गया। सीवरेज का शोधित जल भी गंगा में न गिरे इसके लिए सीवरेज की एसटीएफ के डिजाइन बदलने को कहा गया है।
पढ़ें: मुख्यमंत्री के पैरों में गिरकर रो पड़ी यह युवती, कहने लगी साहब...
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह रावत, प्रदेश सचिव विनोद कंडारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बृजभूषण गैरोला, पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, यात्रा संयोजक विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, देवप्रयाग मंडल अध्यक्ष जेपी चंद आदि उपस्थित थे।
पढ़ें: उत्तराखंड: दो दिनी सत्र के बाद फिर 'गैर' हुआ गैरसैंण
उमा ने नेताओं को दी हिदायत
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रदेश व क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं को भी हिदायत दी। उन्होंने परिवर्तन यात्रा में सिर्फ भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नारे लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी संभावित प्रत्याशी का नारा लगाया गया तो उसका टिकट पहले ही कट जाएगा।
पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा बोली, गैरसैंण नही है उनकी पार्टी का मुद्दा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।