संगम मार्ग पर करंट से अफरातफरी
संवाद सूत्र, देवप्रयाग: तीर्थनगरी देवप्रयाग के संगम मार्ग पर करंट दौड़ने से अफरातफरी मच गई। ऊर्जा निग
संवाद सूत्र, देवप्रयाग: तीर्थनगरी देवप्रयाग के संगम मार्ग पर करंट दौड़ने से अफरातफरी मच गई। ऊर्जा निगम की टीम घंटों की कवायद के बाद भी फॉल्ट नहीं पकड़ पाई। बाद में एक निजी विद्युत मैकेनिक की मदद से टीम फॉल्ट को पकड़ पाई, जिसके बाद लाइन काटने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई।
देवप्रयाग में संगम मार्ग पर भागीरथी पुल के समीप पिछले तीन दिनों से हल्का करंट महसूस किया जा रहा था, मगर बुधवार को बारिश होने पर तेज करंट दौड़ने लगा, जिससे दुकानदारों व यहां से गुजरने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। इस मार्ग से देशभर से आने वाले श्रद्धालु संगम स्थल व मंदिर तक भी जाते हैं। व्यवसायी मुकेश त्रिपाठी व विनोद बडोला ने बताया कि करंट के चलते लोग इस मार्ग से आने से डर रहे थे। व्यवसायी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन तेज झटका लगा, जिससे वह दुकान नहीं खोल पाए। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया तो यहां जल संस्थान की पाइप लाइन से करेंट दौड़ता मिला, जो करीब दस मीटर के दायरे में फैल रहा था। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद भी ऊर्जा निगम की टीम फॉल्ट को नहीं पकड़ पाई, जिस पर निजी तौर पर काम करने वाले विद्युत मैकेनिक चंद्रभूषण कोटियाल ने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर नई बिछी विद्युत केबिल कटवाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारों के मुताबि़क अगर बारिश तेज होने से पहले यहां फाल्ट नहीं मिलता तो करंट के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।