आग की चपेट में आने से महिला झुलसी
पोखरी तहसील पोखरी के ग्राम नौठा की एक महिला खेतो में खर पतवार जलाते समय बुरी तरह झ्
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 06:42 PM (IST)
पोखरी: तहसील पोखरी के ग्राम नौठा की एक महिला खेतो में खर पतवार जलाते समय बुरी तरह झुलस गयी। गुरुवार की यह घटना उस दौरान हुई जब गांव निवासी शांता पत्नी रविदत्त 45 खेत में खर-पतवार जालने गयीं थी। आग चारो तरफ फैली तो शांता देवी को अपने आगोश में ले ली। इसके चलते वह गम्भीर रुप से झुलस गयीं। ग्रामीणों ने उनकी तत्काल सहायता किया और इलाज के लिए सीएचसी पोखरी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों ने शांता देवी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों का मानना था कि शांता देवी आग से झुलसने के कारण काफी गम्भीर स्थिति में हैं इसके लिए उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रबंधन के चिकित्सालय में भेजना अनिवार्य था। इलाज के दौरान शांता देवी की हालत काफी गम्भीर बनी हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें