प्रदेश में दोबारा बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
संवाद सूत्र घनसाली भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बुधवार को घनसाली व प्रतापनगर विधानसभा के विभिन्न
संवाद, सूत्र घनसाली: भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बुधवार को घनसाली व प्रतापनगर विधानसभा के विभिन्न जगहों पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। घनसाली में यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड में भारी बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने देश के सबसे अधिक राज्यों में अपनी सरकार बनाई है और इस बार भाजपा उत्तराखंड में भी 60 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के वर्षों के भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था जबकि भाजपा की सरकार ने देश के अंदर 40 करोड़ व्यक्तियों के जनधन खाते खोलकर उनको लाभ पहुंचाया है उत्तराखंड का निर्माण भी भाजपा के शासनकाल में हुआ है। सांसद ने कहा कि सभी कार्यकत्र्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करें। जनता दोबारा से भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाने का मौका देगी। इस मौके पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि उन्होंने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में घनसाली के हर गांव में सड़क पहुंचाने का काम किया जिससे आज दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर टिहरी की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, यात्रा संयोजक वीरेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विनोद सुयाल, प्रमुख बसुमति, दर्शन लाल आर्य, सोहनलाल खंडेलवाल, जयवीर मियां, चंद्र किशोर मैठाणी, प्रेमलाल, विक्रम घणाता आदि मौजूद थे। इसके बाद विजय संकल्प यात्रा यहां से प्रतापनगर विधानसभा के रजाखेत होते हुए लंबगांव पहुंची।