टीएचडीसी कॉलेज के छात्रों ने सीखे फोटोग्राफी के गुर, जाना ओडिसी नृत्य के बारे में
टीएचडीसी कॉलेज में फोटोग्राफर भूमेश भारती ने छात्रों को फोटोग्राफी के गुर सिखाएं। साथ ही इसे व्यवसाय के रूप में लाने पर भी जोर दिया।
नई टिहरी, [जेएनएन]: टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर भूमेश भारती ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
स्पिक मैके टीएचडीसी के तहत फोटोग्राफी कार्यशाला का आगाज हुआ। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ ओडिसी नृत्यांगना सुजाता मोहापात्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए छात्रा-छात्राओं को इसके बारे में जानकारी दी।
वहीं, कार्यशाला में भूमेश भारती ने छात्रों को फोटोग्राफी की विभिन्न तकनीकी से अवगत कराया। उन्होंने फोटोग्राफी करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए और फोटोग्राफी करते समय क्या बात महत्वपूर्ण होती है इसके बारे में बताया।
इस दौरान पर उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी में भी कई संभावनाएं है इसलिए युवाओं को इसे व्यवसाय के रूप में बढ़ावा देने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य व्यवसाय में तो लोगों को प्रोत्साहन मिल जाता है लेकिन फोटोग्राफी में प्रोत्साहन नहीं मिलता है।
भारती ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ फोटोग्राफ करने के लिए प्रेरित किया। भूमेश ने कहा फोटोग्राफी ने ही उन्हें विभिन्न स्थानों पर जाने का मौका दिया। साथ ही कई लोगों से भी मिलने का मौका मिला है। कार्यशाला दो सत्रों में चली। उन्होंने छात्रों के साथ कॉलेज परिसर का भ्रमण भी किया। इस दौरान छात्रों ने उनके फोटोग्राफ को अपने मोबाइल व कैमरे में कैद किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि फोटोग्राफी में उपकरणों से ज्यादा दृष्टि का महत्व है। इस दौरान छात्रों ने उनके साथ फोटोग्राफ भी लिए।
यह भी पढ़ें: मानवता के इतिहास को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं विद्यार्थी
यह भी पढ़ें: अब सुपर-100 संवारेगा बच्चों का भविष्य, बनाई जा रही अधिकारियों की एक समिति