विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : टाटा सूमो खाई में गिरी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत- 10 घायल; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

Published: Sun, 31 Mar 2024 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:00 PM (IST)

Accident in Uttarakhand रविवार को उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास ...और पढ़ें

Accident in Uttarakhand: टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई।
Accident in Uttarakhand: टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Accident in Uttarakhand: रविवार को उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। एक टाटा सूमो वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में तीन मृतक और 10 घायल हैं। शवों को खाई से निकालने में पुलिस टीम सहित स्‍थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। घायलों को गजा स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भेजा जा रहा है।

150 मीटर गहरी खाई में गिरी सूमो

टाटा सूमो 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे गजा से चम्बा जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुआकोटी गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। वाहन के गिरते ही स्थानीय लोग खाई में उतरे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया।

हादसे में धर्मवीर असवाल 45 पुत्र कर्म सिंह असवाल निवासी कठुड़ टिहरी, कुमारी रितिका 22 निवासी फलसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन दुर्घटना में घायल जगवीर सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत, उम्र 40 निवासी ग्राम थांयूल, पोखरी तहसील गजा की अस्पताल में मौत हो गई।

जबकि विकास पांडे 35 निवासी मटियाली, साक्षी 19 निवासी पाली, कलापति 60 निवासी उत्तरकाशी, विरेंद्र 52 निवासी फलसारी, सृष्टि 11 पुत्री अनिल, पूजा 22 पुत्री खुशीराम निवासी पाली, अंश 8 पुत्र अनिल, गौतम 19 पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, दीपा देवी 65 पुत्र कुंदन लाल निवासी पलोगी, प्रकाशी 35 पुत्री अनिल निवासी खांड और अदिति डेढ़ साल पुत्री विकास पांडे निवासी मठियाली घायल हो गए।

घायलों को पीएचसी गजा में प्राथमिक उपचार दिया गया है। जहां से पांच गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।